बिहार राज्य में होगी 1000 मालियों की भर्ती
नमस्कार दोस्तों
भवन निर्माण विभाग बिहार के द्वारा उद्यान प्रमंडल में इस साल तक़रीबन 1000 मालियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इन सभी मालियों की नियुक्तियां विभिन्न पार्कों सहित विभिन्न सरकारी भवनों में किया जाएगा। इन सभी मालियों को ₹25000 तक की वेतनमान दी जाएगी। इन मालियों की नौकरी स्थाई होगी। ज्ञात हो कि 20 नवंबर 2019 को कैबिनेट ने 1000 मालियों की स्थाई नियुक्ति के लिए मंजूरी दी थी।
उद्यान प्रमंडल पटना के द्वारा इस नियुक्ति को पूर्णतः सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गयी है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की सूचना दी गयी कि 1999 में तक़रीबन 747 माली के पद खाली थे तथा सन 2000 में करीब 100 माली रिटायर हो गए। तब से अब तक बहुत काम मालियों की ही नियुक्ति की गयी है। अब चुकी कैबिनेट के द्वारा नियुक्ति दे दी गयी है तो निश्चित ही कुछ महीनों में नियुक्ति की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी।
534 डाटा ऑपरेटरों की नियुक्ति का फैसला
राज्य में विभिन्न योजनाओ का लाभ लोगो को नहीं मिल पा रहा है इसका एक मुख्य कारण समय से जानकारी का नहीं मिल पाना भी है। इसी समस्या के निवारण हेतु राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी प्रखंडों में हेल्प डेस्क तथा हर जिले में सामाजिक सुरक्षा कोषांग बनाया जाएगा। इन केंद्रों में लोगो की समस्याओं का डेटाबेस तैयार किया जाएगा तथा इन्ही केंद्रों से लोगो की समस्याओं के निवारण हेतु संभंधित विभागों को सूचित किया जा सकेगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिए गया है कि लगभग 534 डाटा ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी साथ ही 38 कार्यालय सहायकों की भी नियुक्ति की जाएगी।