HSSC Constable Recruitment 2021
नमस्कार दोस्तों,
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(HSSC) ने कांस्टेबल पद में भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। यह कांस्टेबल भर्ती पुरुष तथा महिला दोनों के लिए है। इस भर्ती में 7298 नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 11-01-2021 से आरम्भ हो चुकी है तथा दिनांक 10-02-2021 आवेदन भरने की अंतिम तिथि है। एडमिट कार्ड की उपलब्धता तथा परीक्षा की तिथि की जानकारी अभी नहीं दी गयी है।
दोस्तों इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा जो कि इस प्रकार है
- सामान्य/अन्य राज्य के अभ्यार्थी-₹100
- सामान्य वर्ग की महिलाओ के लिए-₹50
- आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यार्थियों के लिए-₹25
- आरक्षित वर्ग की महिलाओ के लिए-₹13
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 18वर्ष तथा अधिकतम आयु 25वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी का किसी भी विषय से 12वीं पास होना आवश्यक है साथ ही 10वीं कक्षा में संस्कृत/हिंदी विषय का होना आवश्यक है।
इस पूरी भर्ती में पदों को तीन कैटेगरी में बाँटा गया है जो कि इस प्रकार है
-
Category:1
इस कैटेगरी में पुरुष अभ्यार्थियों की General Duty में 5500 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे Gen=1980, SC=990, BCA=770, BCB=440, EWS=550, ESMGEN=385, ESM-SC=110, ESM-BCA=110, ESM-BCB=165 पद आरक्षित हैं।
-
Category:2
इस कैटेगरी में महिला अभ्यार्थियों की General Duty में 1100 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे Gen=396, SC=198, BCA=154, BCB=88, EWS=110, ESM-GEN=77,ESM-SC=22, ESM-BCA=22, ESM-BCB=33 पद आरक्षित हैं।
-
Category-3
इस कैटेगरी में महिला कांस्टेबल की HAP-DURGA-1 में 698 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे Gen=252, SC=125, BCA=97, BCB=56, EWS=70, ESM-GEN=49,ESM-SC=14, ESM-BCA=14, ESM-BCB=21 पद आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए : Registration | Login
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आयश्यकता होगी।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।