HSSC PGT संस्कृत शिक्षक भर्ती 2021
नमस्कार दोस्तों,
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(HSSC) ने PGT संस्कृत शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 534 नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 16-02-2021 से आरम्भ होगी तथा दिनांक 03-03-2021 आवेदन देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि दिनांक 14-03-2021 निर्धारित की गयी है।
इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा जो कि इस प्रकार है :-
- सामान्य/अन्य राज्य-₹500
- सामान्य वर्ग की महिला अभ्यार्थियों के लिए -₹125
- आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए -₹125
- आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए -₹75
इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी के पास संस्कृत विषय के साथ मास्टर्स की डिग्री का होना आवश्यक है। कृपया शैक्षिणिक अहर्ता संभंधित अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़े।
इस भर्ती में सामान्य अभ्यार्थियों के लिए 325 पद,अनुसूचित जाति के लिए 119 पद,BCA के लिए 59 पद तथा BCB के लिए 31 पद आरक्षित है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए यहाँ क्लिक करें(starts from 16-02-2021)
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।