NATIONAL FERTILIZERS LIMITED
नमस्कार दोस्तों,
नेशनल फर्टिलाइज़र्स लिमिटेड(NFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी(MT) भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। दोस्तों इस भर्ती में कुल 30 नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 22-12-2020 से आरम्भ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 21-01-2021 निर्धारित की गयी है।
दोस्तों इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा जो कि इस प्रकार है
- सामान्य/EWS/OBC-₹700
- अन्य वर्गों के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है।
इस भर्ती में अभ्यार्थी की अधिकतम आयु 27वर्ष होनी चाहिए।
इस पद पर भर्ती हेतु अभ्यार्थी का न्यूनतम 60% अंक के साथ संभंधित विषय में BE/B.TECH की डिग्री का होना आवश्यक है। शैक्षिणिक अहर्ता से संभंधित अन्य जानकारी के लिए आप एक बार अधिसूचना अवश्य पढ़े।
पदों का पूर्ण विवरण इस प्रकार है
- MT(केमिकल)-इस पद के लिए कुल 04 नियुक्तियां की जाएंगी जिसमे 03 पद सामान्य तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
- MT(मैकेनिकल)-इस पद के लिए कुल 07 नियुक्तियां की जाएंगी जिसमे कि 05 पद सामान्य,01 पद अनुसूचित जाती तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
- MT(इलेक्ट्रिकल)– इस पद के लिए कुल 04 नियुक्तियां जाएंगी। जिसमे कि 03 पद सामान्य के लिए तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
- MT(इंस्ट्रूमेंटेशन)-इस पद के लिए कुल 05 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे कि 04 पद सामान्य तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित है।
- MT(सिविल)-इस पद के लिए कुल 01 नियुक्ति की जाएगी।
- MT(केमिकल लैब)-इस पद के लिए कुल 07 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे कि 05 पद सामान्य,01 पद अनुसूचित जाति तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
- MT(फायर एंड सेफ्टी)-इस पद 02 नियुक्तियां की जाएंगी दोनों ही पद अनारक्षित हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए लिए यहाँ क्लिक करे।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आयश्यकता होगी।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।