RBI ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती 2021
नमस्कार दोस्तों ,
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड-बी के अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 322 नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 28-01-2021 से आरम्भ हो चुकी है तथा दिनांक 15-02-2021 आवेदन देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा जो कि इस प्रकार है :-
- सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग-₹850
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग-₹100
इस भर्ती के लिए पद विवरण इस प्रकार है :-
- ग्रेड-बी(सामान्य अधिकारी)-इस पद के लिए कुल 270 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे कि सामान्य अभ्यार्थियों के लिए 108,अनुसूचित जाति के लिए 49,अनुसूचित जनजाति के लिए 27,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 59,EWS के लिए 27 पद आरक्षित हैं। इस पद के लिए अभ्यार्थी का न्यूनतम 60% के साथ स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है। आरक्षित वर्गों के लिए 50% .
- ग्रेड-बी(DEPR)-इस पद के लिए कुल 29 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे कि सामान्य अभ्यार्थियों के लिए 13,अनुसूचित जाति के लिए 05,अनुसूचित जनजाति के लिए 03,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 06,EWS के लिए 02 पद आरक्षित हैं।इस पद के लिए अभ्यार्थी का 55% अंकों के साथ अर्थशास्त्र / अर्थमिति / मात्रात्मक अर्थशास्त्र / गणितीय अर्थशास्त्र / एकीकृत अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम / वित्त में मास्टर डिग्री का होना आवश्यक है।
- ग्रेड-बी(DSIM)-इस पद के लिए कुल 23 नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमे कि सामान्य अभ्यार्थियों के लिए 09,अनुसूचित जाति के लिए 05,अनुसूचित जनजाति के लिए 05,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 03,EWS के लिए 01 पद आरक्षित हैं।इस पद के लिए अभ्यार्थी का 55% अंकों के साथ सांख्यिकी / गणितीय सांख्यिकी / गणितीय अर्थशास्त्र / अर्थमिति / सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री का होना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए यहाँ क्लिक करें
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।