UP High Court HJS 2020
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के लिए आवेदन निकाला है। इस भर्ती में 98सीटों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन देने की प्रक्रियाएं दिनांक 20-01-2021 से आरम्भ की जाएगी तथा दिनांक 19-01-2021 आवेदन भरने की अंतिम तिथि होगी। इस सम्मानीय भर्ती के लिए आवेदकों को आवेदन शुल्क भी देना होगा जो कि इस प्रकार है।
- सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग -₹1250
- अनुसूचित जाति/जनजाती-₹1000
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी तथा आगे की जानकारी अधिसूचना के द्वारा बता दी जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 35वर्ष तथा अधिकतम आयु 45वर्ष निर्धारित की गयी है। आयु सम्बन्धी अन्य जानकारी के लिए आप एक बार अधिसूचना अवश्य पढ़े।
इस भर्ती विशेष में जिला न्यायाधीश के पद पर उच्च न्यायिक सेवा के अंतर्गत भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदक का कानून के विषय से बैचलर की डिग्री का होना आवश्यक है साथ ही 7 वर्षो का बतौर वकील का अनुभव होना भी आवश्यक है अन्य जानकारी के लिए आप अधिसूचना अवश्य पढ़े।
इस भर्ती में कुल सीटों की संख्या 98 है। जिसमे 23सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए,अनुसूचित जनजाति के लिए 01 और अनुसूचित जाति के लिए 18 सीटें आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।