UPPSC Agriculture Service Recruitment 2020
नमस्कार दोस्तों
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कृषि सेवा में भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है। इस शानदार सी भर्ती में कुल 564 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 29-12-2020 से आरम्भ हो चुकी है तथा दिनांक 25-01-2021 आवेदन देने की अंतिम तिथि आयोग के द्वारा निर्धारित की गयी है। आवेदन देने के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21वर्ष तथा अधिकतम आयु 40वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा जो कि इस प्रकार है :-
- सामान्य तथा अन्य पिछड़ा – ₹125
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति-₹65
- दिव्यांग अभ्यार्थीगण-₹25
पद विवरण
दोस्तों यह इस परीक्षा में दो स्तरों पर नियुक्ति की जाएगी
- लिखित परीक्षा + साक्षात्कार के माध्यम से
- मात्र लिखित परीक्षा के माध्यम से
दोनों स्तरों के पद इस प्रकार हैं
लिखित परीक्षा + साक्षात्कार के माध्यम से
- जिला उद्यान अधिकारी-दोस्तों इस पद के लिए अभ्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/उद्यान विज्ञान से स्नातक की उपाधि का होना अत्यंत आवश्यक है।
- प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक रसायन विज्ञान के साथ या फल एवं शाकभाजी प्राद्यिकी से स्नातकोत्तर की उपाधि का होना आवश्यक है।
मात्र लिखित परीक्षा के माध्यम से
- वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(शस्य शाखा )-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शस्य विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि। कृषि विज्ञान के साथ स्नातक की उपाधि का होना आवश्यक है।
- वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(वनस्पति शाखा)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उत्पत्ति विज्ञान सहित कृषि वनस्पति विज्ञान या पौध प्रजनन में स्नातकोत्तर उपाधि या जननिकी या पौध प्रजनन में विशेषज्ञता के साथ वनस्पति विज्ञान में स्नातक की उपाधि। कृषि विज्ञान से स्नातक की उपाधि का होना आवश्यक है।
- वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(पौध संरक्षण शाखा)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कीट विज्ञान या पादप रोग विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि M.Sc वनस्पति शास्त्र या कीट विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ M.Sc जंतु विज्ञान,कृषि में स्नातक का होना आवश्यक है।
- वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(रसायन शाखा)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि रसायन विज्ञान,मृदा विज्ञान,भूमि संरक्षण में स्नातकोत्तर की उपाधि। कृषि विज्ञान के साथ स्नातक का होना आवश्यक है।
- वरिष्ठ प्राविधिक सहायक(विकास शाखा)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि से संभंधित किसी भी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि का होना आवश्यक है। कृषि विज्ञान से स्नातक का होना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए लिए यहाँ क्लिक करे।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आयश्यकता होगी।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।