UPSESSB ने पीजीटी शिक्षक की भर्ती के लिए जारी किया आवेदन।
नमस्कार दोस्तों ,
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विषयों के विषय शिक्षक के लिए आवेदन जारी किया है। इस भर्ती में पीजीटी शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएगी। इस भर्ती में कुल 2595 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया दिनांक 16-मार्च-2021 से आरम्भ होगी तथा दिनांक 11-अप्रैल-2021 आवेदन देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।
इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना आवश्यक है।
इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थियों के द्वारा आवेदन शुल्क भी देय होगा जो कि इस प्रकार है :-
- सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग : 750/-
- EWS : 650/-
- अनुसूचित जाति : 450/-
- अनुसूचित जनजाति : 250/-
इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी का संभंधित विषय में मास्टर की डिग्री का होना आवश्यक है ,अन्य जानकारियों के लिए कृपया अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
पद विवरण
बालकों के लिए-2281
- सामान्य-1315
- अन्य पिछड़ा वर्ग-633
- अनुसूचित जाति-326
- अनुसूचित जनजाति-07
बालिकाओं के लिए-314
- सामान्य-193
- अन्य पिछड़ा वर्ग-83
- अनुसूचित जाति-38
- अनुसूचित जनजाति-00
सभी विषयों के रिक्त पद बालक-बालिका सहिंत की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- आवेदन देने के लिए यहाँ क्लिक करें
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवश्यक बातें।
- अभ्यार्थी को आवेदन भरने से पहले एक बार अधिसूचना(Notification) को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।
- अभ्यार्थी को हाल की रंगीन फोटो,आधार कार्ड जैसी कागज़ात की आवश्यकता पड़ेगी।
- अभ्यार्थी को योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के उपरान्त अभ्यार्थी एक प्रति पुष्टिकरण पेज अपने पास अवश्य रखे।
- अगर अभ्यार्थी आवेदन शुल्क जमा नहीं करता है तो आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाएगी।